कुछ तो बात है.....

खुद से खुद को दूर करके, अजनबी खुद से बना;
जब मिला खुद से, तो कायनात मेरी हो गयी !

काश! चले कलम कागज़ पर, कोयल इसे सुनाये;
झींगुर दे संगीत मधुर और बन्दर ढोल बजाये !
बाज़े डम-डम डमरू ऐसे भय,आतंक, चिंता मिट जाये;
बन जाये कुछ बात की, जन-जन ख़ुशी मनाये !!


Saturday, 31 July 2010

जाने कब से हँसी दफ़न हो चुकी है, और लोग पूछते हैं- इतना हँसते क्यों हो ?
समाज के थपेड़े खाकर बड़ा हुआ, अब समाज कहता है- निष्ठुर हो गए हो!!
जिन्दगी को किताब की तरह पढता गया, कुछ लोग कहते हैं- निपुण हो गए हो!
सदा जो करीब हैं, जिनको कभी भूला नहीं, अब वही सोचते हैं- गैर हो गए हो !!

2 comments: